
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बता दें बीते दिन पहले आरोपियों ने शख्स को खुलेआम गोली मारकर घायल कर दिया था
मामूली कहासूनी के चलते हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय को गोली मार दी। घायल अजय को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
तीन आरोपी फरार
घटना की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित पकड़ लिया। इसके बाद आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया गया। जबकि तीन आरोपी अभी फरार है।
धर्मनगरी में कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: SSP
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। SSP हरिद्वार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
girls globe