
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान हाल ही में मंगलुरु में आयोजित एक भव्य इवेंट में शामिल हुए, जहां उनका स्वागत किसी राजा की तरह किया गया। संयोगवश, यह वही दिन था जब शाह रुख खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ को रिलीज हुए 34 साल पूरे हुए। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। किंग खान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और मंच पर अपनी उपस्थिति से पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
कन्नड़ में बोला ‘नमस्कार’, फैंस हुए गदगद इवेंट के दौरान शाह रुख खान ने न केवल अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता, बल्कि कन्नड़ भाषा में ‘नमस्कार’ कहकर स्थानीय लोगों के साथ एक गहरा जुड़ाव भी बनाया। उन्होंने कहा, “मंगलुरु आकर जो प्यार और उत्साह मुझे मिला, वह शब्दों से परे है। मैं इस अपनापन का शुक्रगुजार हूं।” ‘दीवाना’ की 34वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और मंच पर जमकर मस्ती करते हुए डांस भी किया, जिसे देख फैंस अपनी कुर्सियों से उठकर झूमने लगे।
फैन के प्रपोजल पर क्या बोले किंग खान? इस इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया जब एक फैन ने भरी महफिल में कहा कि वह अपने पति से ज्यादा शाह रुख खान से प्यार करती है। अपनी सिग्नेचर मुस्कान बिखेरते हुए शाह रुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “ये सब बातें अकेले में बतानी चाहिए, है ना?” उन्होंने बड़ी शालीनता से बात को संभालते हुए कहा, “मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और मुझे यकीन है कि आपके पति भी इसे समझते होंगे। मैं आप सभी से, आपके परिवार और आपके पति से भी प्यार करता हूं।”
एक्टर नहीं होते तो क्या बनते किंग खान? अपने करियर और जीवन से जुड़े एक दिलचस्प सवाल का जवाब देते हुए शाह रुख ने बताया कि अगर वे अभिनेता नहीं होते, तो वे जरूर एक शिक्षक होते। उन्होंने बड़ी सादगी से कहा, “अगर मैं मंगलुरु में होता, तो मैं सेंट एलॉयसियस, शारदा विद्यालय या माउंट कार्मेल स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा होता।” बता दें कि शाह रुख खान अब जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
girls globe