Champawat Gangrape Case में ₹50 लाख का खेल!, पीड़िता के भाई ने बताई सच्चाई

Champawat Gangrape Case 50 Lakh Settlement Truth: चंपावत नाबालिग गैंगरेप केस में पुलिस ने बीते दिन बड़ा पर्दाफाश किया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये साफ किया था कि ये सब एक साजिश के तहत किया गया था। साथ ही नाबालिग के साथ किसी भी तरह का कोई गैंगरेप नहीं हुआ है।

जिन तीन लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, उनके साथ सुनियोजित षड्यंत्र किया गया। इसी बीच इस केस में 50 लाख देकर मामला रफा-दफा करने का भी एंगल सामने आया है। अब इस पर खुद पीड़िता के चचेरे भाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

चंपावत गैंगरेप केस में ₹50 लाख का खेल! Champawat Gangrape Case

दरअसल चंपावत गैंगरेप केस (Champawat Gangrape Case Update) में 50 लाख रुपए देकर समझौते की बात चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी 50 लाख के समझौते का सच अब पीड़िता के चचेरे भाई ने वीडियो बनाकर बताया है। दरअसल पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़ें:- सामूहिक दुष्कर्म नहीं साजिश…, Champawat Gangrape Case में पुलिस का बड़ा खुलासा

पीड़िता के भाई ने बताई सच्चाई

जिसके लिए उन्हें 50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। हालांकि अब पीड़िता का भाई इस पूरी बात से ही पलट गया है। जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कह रहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

50 लाख के समझौते का सच

पीड़िता के भाई ने वीडियो में बताया कि उसकी कई दिनों से अपने चाचा और बहन से बात नहीं हुई थी। बीते दिन सात मई सुबह को उसने जब चाचा को कॉल किया तो कमल रावत ने फोन उठाया।

उसने बताया कि “तेरी बहन पुलिस हिरासत में है, जबकि तेरे चाचा का कुछ पता नहीं है, वो न तो पुलिस स्टेशन में और न ही घर पर।” इसके साथ ही घटना के बारे में भी उसे बताया।

ये भी पढ़ें:- Champawat Gangrape Case में बड़ा अपडेट!, आरोपी BJP नेता की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

कमल रावत ने एसपी को कॉल करने का कहा

पीड़िता के भाई ने बताया कि ये पूरी बात सुनकर वो घबरा गया। जब उसने कहा कि चाचा से बात करनी है तो इसपर कमल रावत ने कहा ‘तू एसपी को कॉल कर ले।’ इसके बाद कमल रावत ने एसपी को कई बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

कमल रावत ने ही भाई को बताई 50 लाख में समझौते की बात

Champawat Gangrape Case में पीड़िता के भाई ने आगे बताया कि कमल रावत ने उसे फिर फोन किया। जिसमें उसने कहा कि आरोपी 50 लाख रुपए देकर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। जिसपर भाई ने कहा कि वो समझौता नहीं करेगा।

पीड़िता के भाई ने बताया कि कमल रावत ने ही उसे वीडियो बनाकर भेजने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद कमल ने उसको कुछ लिखकर भेजा। उसी के चलते पीड़िता के भाई ने एसपी को 50 लाख वाले समझौते को लेकर दबाव वाला मैसेज भेजा।

चाचा से बात होने पर सच्चाई पता चली

पीड़िता के भाई ने बताया कि कई महीनों से कमल रावत उसके चाचा का इलाज करा रहा है। जिससे उन्हें उसपर भरोसा था। लेकिन चाचा से बात होने पर उसे पता चला कि मामला कुछ और है। कमल ने उसकी बहन के साथ मिलकर ये साजिश रची। पता चलने के बाद भाई ने पुलिस और उन सभी लोगों से माफी मांगी है। भाई का कहना है कि बिना सोचे समझे उसने आरोप लगाया था।

कमल रावत के खिलाफ भी नाबालिग से दुष्कर्म का केस

बताते चलें कि इस मामले में कमल रावत का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आ रहा है। जिसके खिलाफ साल 2023 में नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज था। हालांकि वो हाईकोर्ट से बरी हो गया है।