Saturday , May 18 2024

सामाजिक सुधार है मारवाड़ी सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य : प्रांतीय अध्यक्ष

बेगूसराय, 07 नवम्बर (हि.स.)। मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती एवं दीपावली मिलन मंगलवार को घूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला एवं दीपों की थाली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल थे।

सुल्तानिया विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य सामाजिक सुधार करना है। इसके लिए हम लगातार प्रयत्नशील हैं। शाखा अध्यक्ष रवि मसकरा ने कहा कि श्री अग्रसेन जी महाराज की राज्य निति आज भी प्रेरणा स्रोत है। शाखा अध्यक्ष ने मारवाड़ी समाज का देश के विकाश में योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन को सम्मानित भी किया गया। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश जैन का राज्य अल्पसंखयक आयोग का सदस्य बनना बेगूसराय समाज के लिए गर्व की बात है। पूरा समाज इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालक महिला शाखा से सरिता सुल्तानिया एवं संगीता हिसारिया ने किया।

मंच संचालन संजीव मसकरा ने किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने भी योगदान दिया। मौके पर शाखा कोषाध्यक्ष मनोज हिसारिया, सचिव ज्योति शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नारायण रूंगटा, नीरज मसकरा, संदीप गुप्ता, नारायण हिसारिया, संतोष मसकारा, सज्जन हिसारिया,रंजीत अग्रवाल, अमित हिसरिया,मनोज हिसारिया, सुधा मसकारा, रवि भारद्वाज, कैलाश अग्रवाल एवं अरुण भिवानिया भी उपस्थित थे।