Sunday , May 19 2024

संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन

सहरसा,16 फरवरी (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह चौक से प्रतिरोध मार्च निकालकर केन्द्र सरकार के एवं राज्य सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाते हुए सीटू, बिहार राज्य किसान सभा, एटक,इंटक से जुड़े अन्य संगठनों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेंड यूनियन के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर केन्द्र सरकार के किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज भारत बंद एवं चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर आम लोगों से अपील की गयी। सड़क जाम, दुकान व वाहन को जाम से मुक्त कर भारत बंद का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

किसान नेता परमानंद ठाकुर,प्रदेश नेता विनोद कुमार झा ने किसानों को एमएसपी देने,प्राइवेट व कार्पोरेट घरानो के लोगो के हाथ सरकारी संस्थान का विरोध करते हुए पुराने लेबर कोड बिल लागू करने संबंधी अन्य मांग को लेकर आंदोलन रत रहे।वही दिल्ली जाने से रोकने, उन पर आँसू गैस छोड़ने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।