Monday , May 20 2024

विश्व समाचार: भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है अमेरिका, रूस का बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव के बीच रूस ने बड़ा दावा किया है. रूस का कहना है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका का मकसद लोकसभा चुनाव के दौरान भारत को अस्थिर करना है.

रूसी राज्य समाचार एजेंसी आरटी न्यूज़ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका वास्तव में भारत में राजनीतिक स्थिति को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास की समझ नहीं है. आपको बता दें कि जखारोवा ने यह बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट के संदर्भ में दिया था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. इसका कारण भारत के आंतरिक राजनीतिक माहौल को बाधित करना और आम चुनावों को और अधिक जटिल बनाना है।

जखारोवा ने कहा कि अमेरिका की हरकतें साफ तौर पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दर्शाती हैं, जो भारत के लिए अपमानजनक है।