
Rudranath Temple’s kapat Opening Dates: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को खुलेंगे।
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को खुलेंगे। इससे पहले, शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ में पूजा अर्चना के बाद 14 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 16 मई को चल विग्रह डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। डोली 17 मई को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहीं 18 मई को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।
रुद्रनाथ मंदिर में होती है भगवान शिव के मुख की पूजा
बता दें चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है. कपाट खुलने के साथ ही अगले छह महीने तक रुद्रनाथ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की जायेगी. इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे.
girls globe