
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या मामले में देहरादून पुलिस ने फरार एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस अभी तक घटना में शामिल सभी 10 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है।
मॉर्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से हुई थी मौत
बता दें 30 मार्च को सुबह करीब साढ़े छह बजे जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लग गई थी। जिससे मौके पर ही उनके मौत हो ग। जोशी के परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी।
10 आरोपी अरेस्ट
पुलिस पूर्व में नौ आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि एक आरोपी को आज अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान वैभव कुमार निवासी हरियाणा, रोहित कुमार, मौ अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है।
ये भी पढ़ें: देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में एक्शन!, एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी
girls globe