Thursday , May 9 2024

मोतिहारी पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,23अप्रैल(हि.स.)। पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा सूमो गाड़ी भी जब्त किया है।उक्त कारवाई एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना पर चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में की है।

बताया गया कि सूचना के साथ ही डुमरियाघाट थाना पुलिस द्धारा नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू किया गया।इसी क्रम में डुमरियाघाट पुल के समीप 53 किलो ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) एवं एक चार चक्का गाड़ी (टाटा सूमो) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पकडे़ गये तस्कर की पहचान जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र निवासी जीतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।बरामद गांजा के साथ टाटा सूमो को जब्त करते हुए डुमरियाघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी टीम में चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह,डुमरियाघाट थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण,एएसआई मनीष कुमार सिंह,चौकीदार किशोर कुमार यादव व केसरिया थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।