
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
मंत्री रेखा आर्या ने किया ठपुड़िया से कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं। मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर की जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है।
मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
मंत्री ने कहा इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रहे हैं।
बारात घर के निर्माण के लिए विधायक निधि से दिए 3 लाख
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बंगसर स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 3.50 लाख और कलोड़िया में बारात घर के निर्माण के लिए 3 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।
girls globe