Sunday , May 5 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा मे भी होगी सहायक पद यात्रा : डॉ तारानंद सादा

सहरसा,06 फरवरी (हि.स.)।जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा नगर मे भी सहायक पद यात्रा निकालने हेतु जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।

बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य डॉ तारानंद सादा ने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों देश की सविंधान बचाने,जनता के मौलिक अधिकार दिलाने,सरकारी संस्थानों का दुरूपयोग रोकने समेत किसानो, युवाओं, बेरोजगारों,और गरीबों का दुःख दर्द समझने आदि के लिए न्याय यात्रा पर हैं। जहां सभी वर्गो का भारी समर्थन मिल रहा है।राहुल गांधी की यह यात्रा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि देश में बढ़ती नफरत को मोहब्बत में बदलने और आपसी भाई चारा को क़ायम करने के लिए है।इससे जनता में विश्वास पैदा हो रहा है कि वे अकेले नहीं है।

जिलाध्यक्ष झा ने कहा कि मोदी राज में देश रसातल में जा रहा है और आम जनता त्रस्त है। इसलिये राहुल गांधी के पद यात्रा को मजबूती प्रदान करने और सहरसा के जनता को जागृत करने के लिए 12 फरवरी को सहरसा में विशाल पद यात्रा निकाली जाएगी।साथ ही इस पद यात्रा में हम कांग्रेसियों के अलावे जिला के विभिन्न वर्गो के लोग भी भारी संख्या में भाग लेंगें।