Saturday , May 18 2024

भारतीय संविधान के मैथिली अनुवाद का दस दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन

सहरसा,09 फरवरी (हि.स.)। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा की संबंध इकाई स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज पटुआहा में राष्ट्रीय अनुवाद मिशन भारतीय भाषा संस्थान मैसूर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय भारतीय संविधान के मैथिली अनुवाद हेतु दस दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि मो अंजुम हुसैन, कार्यशाला के कोडिनेटर सह विशेषज्ञ व ईस्ट एन वेस्ट काॅलेज समूह के चेयरमैन डाॅ रजनीश रंजन, भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के वरीय रिसोर्स पर्सन डाॅ शंभु कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला को संबोधित कर डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा भारतीय संविधान का मैथिली में अनुवाद अपने आप में गौरव का क्षण व ऐतिहासिक कार्य होगा।उन्होने कहा यह ऐतिहासिक कार्य है।

उद्घघाटन समारोह को संबोधित कर सांसद प्रतिनिधि जनाब अंजुम हुसैन ने कहा की हम सभी सौभाग्यशाली है कि भारतीय संविधान को अब मैथिली में भी पढ़ने का अवसर हमे प्राप्त होगा उन्होने इस कार्य के लिए भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के निदेशक शैलेन्द्र मोहन व परियोजना पदाधिकारी डाॅ तारिक खान के प्रति इस विशेष कार्य को संपादित करने के लिए आभार जताया। इस कार्यशाला के कोडिनेटर सह विशेषज्ञ डाॅ रजनीश रंजन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रीय अनुवाद मिशन भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के प्रति विशेष तौर पर आभार जताया।

उन्होंने कहा की मैथिली व मिथिला के लिए यह ऐतिहासिक कार्य हो रहा है जिसका हम सभी साक्षी बन रहे हैं। उद्घघाटन सत्र को संबोधित कर भारतीय भाषा संस्थान मिशन मैसूर के वरीय रिसोर्स पर्सन डाॅ शंभु कुमार सिंह ने भारतीय संविधान के कहा भारतीय भाषा संस्थान मैसूर एवं राष्ट्रीय अनुवाद मिशन के तत्वावधान में भारतीय संविधान का अनुवाद मैथिली में हो रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए इस अनुवाद मिशन कार्य में लगे सभी का विशेष आभार व्यक्त किया।

ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित समारोह के अवसर पर कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन एमएलटी काॅलेज अंग्रेजी विभाग के डाॅ शशि कुमार मिश्रा डाॅ सतीश दास पीजी सेंटर मधेपुरा मैथिली विभाग के डाॅ नरेन्द्र नाथ झा प्रो अशोक कुमार सिंह मैथिली विभाग एम एलटी काॅलेज डाॅ बलवीर कुमार झा अंग्रेजी विभाग एस एन एस काॅलेज के डाॅ संजय कुमार चौधरी के अलावे अधिवक्ता आदित्य ठाकुर उपस्थित थे।