Sunday , May 19 2024

भाजपा सरकार में सुरक्षित महसूस कर रहा है व्यापारी – संजय सेठ

लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहा है। लखनऊ का भी व्यापारी वर्ग भाजपा सरकार में अपनी सुरक्षा समझता है।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित चरन प्लाजा में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में संजय सेठ ने कहा कि व्यापारी बंधुओं से आह्वान है, संगठित होकर लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। लखनऊ में लोकसभा चुनाव जीता कर भाजपा के 400 पार सीटों की जीत का लक्ष्य पूर्ण कराएं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी, सदस्य व्यापार मंडल लखनऊ देवेश रस्तोगी व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी सहित प्रमुख व्यापारी नेतागण उपस्थित थे।