Sunday , May 5 2024

भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर जताई खुशी

अररिया, 06फरवरी (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बिहार के अति पिछड़ों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने खुशी प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री के फैसले के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजरें सभी दिशाओं मे है। वे विकास कार्यों से लेकर भारत देश को दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ देश के रूप मे भी विकसित करने के कार्य करने मे लगे हुए है।जिलाध्यक्ष ने बताया की कर्पूरीजी एवं आडवाणीजी को भारत रत्न देकर देश के मान सम्मान को बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा।

भारत रत्न के निर्णय पर दिलीप पटेल के अलावे ख़ुशी जाहिर करने वालों मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनोजिया, अरुण मंडल, जिला मंत्री बिनोद विश्वास, बमबम,राजेंद्र मंडल,वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर,मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वास,शैलेन्द्र विश्वास, सोनू कुमार, अजय साह,उमेश मंडल, बबलू मंडल,संतोष मंडल, बिनोद पैक, फूलन साह, सोहन लाल मंडल, जायमोद मंडल आदि हैं।