Sunday , May 19 2024

बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें : धर्मपाल

लखनऊ, 20 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को महिला मोर्चा प्रदेश टोली की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं वा बेटियों के हित में अनेकों कार्य किए हैं। इसका सीधा लाभ महिलाओं को हुआ है। महिला वोटरों की संख्या का अनुपात पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार प्रतिशत में बढ़े और आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और नवयुतियां भारतीय जनता पार्टी को वोट करें, इसके लिए प्रयास करना है। वोटर चेतना महाअभियान के लिए संगठन को बूथ स्तर तक काम करना होगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक भी इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए अभियानों व कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, रश्मि रावल, रीता शास्त्री, ममता पांडे, रमा सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।