पैसे और लुक्स सब रह जाते हैं पीछे! पुरुषों की ये 4 आदतें पल भर में जीत लेती हैं महिलाओं का दिल, रिलेशनशिप रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Men Habits That Attract Women: अक्सर यह माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों के लुक्स, उनकी कद-काठी या उनके भारी-भरकम बैंक बैलेंस को देखकर आकर्षित होती हैं. लेकिन मनोविज्ञान (Psychology) और कई हालिया रिलेशनशिप रिसर्च कुछ अलग ही दिलचस्प कहानी बयां करते हैं. सच तो यह है कि पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनके आगे बाहरी खूबसूरती और पैसा भी फीका पड़ जाता है. एक पुरुष का व्यवहार और उसकी कुछ खास आदतें महिलाओं के दिल में पक्की जगह बना लेती हैं. अगर आप भी सोचते हैं कि महिलाओं को रिझाने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना ही काफी है, तो आपको अपनी यह सोच बदलने की जरूरत है. आइए जानते हैं पुरुषों की उन 4 खास आदतों के बारे में, जिनकी महिलाएं दिल से दीवानी होती हैं.

बिना टोके ध्यान से बातें सुनना

ज्यादातर पुरुषों की आदत होती है कि वे बातचीत के दौरान तुरंत अपना सुझाव देने लगते हैं या खुद की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर देते हैं. लेकिन महिलाएं उन पुरुषों को बेहद पसंद करती हैं जो उनकी बातों को बिना टोके, बिना किसी जजमेंट के और पूरे ध्यान से सुनते हैं. जब एक पुरुष महिला की छोटी से छोटी बात को याद रखता है, तो महिला को सुरक्षित और खास होने का अहसास होता है. मनोविज्ञान कहता है कि ध्यान से सुनना किसी को सम्मान देने का सबसे बेहतरीन तरीका है.

जिंदादिली और गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर

मुस्कुराहट हर मुश्किल को आसान बना देती है. महिलाएं उन पुरुषों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं जो खुद भी खुश रहते हैं और माहौल को भी हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं. जो पुरुष अपने मजाकिया स्वभाव से महिलाओं को हंसा सकते हैं, उनका चार्म एकदम अलग ही होता है. रिलेशनशिप रिसर्च के अनुसार, मजाकिया स्वभाव के मर्दों के साथ महिलाएं खुद को अधिक सहज और तनावमुक्त महसूस करती हैं.

हर किसी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखना

एक महिला सिर्फ यह नहीं देखती कि आप उसके साथ कैसा बर्ताव कर रहे हैं, बल्कि वह यह बहुत बारीकी से नोटिस करती है कि आपका व्यवहार दूसरों के प्रति कैसा है. जब आप किसी होटल में वेटर से तमीज से बात करते हैं, किसी बुजुर्ग की मदद करते हैं या अपने से छोटे लोगों को सम्मान देते हैं, तो आपकी यह आदत महिला का दिल जीत लेती है. दूसरों को सम्मान देने वाले पुरुष यह दर्शाते हैं कि उनका स्वभाव संवेदनशील और जमीन से जुड़ा हुआ है.

अहंकार के बिना गजब का आत्मविश्वास

आत्मविश्वास एक ऐसा गहना है जो बिना किसी महंगे कपड़े के भी पुरुष की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देता है. महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत आकर्षित करते हैं जिन्हें पता होता है कि वे जीवन में क्या कर रहे हैं और जो मुश्किल वक्त में घबराने के बजाय शांत रहकर सही फैसले लेना जानते हैं. हालांकि, आत्मविश्वास और अहंकार में बहुत बारीक अंतर होता है. महिलाएं अहंकारी पुरुषों से दूर भागती हैं, लेकिन जो पुरुष आत्म-निर्भर हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार करने का माद्दा रखते हैं, उनका व्यक्तित्व सबसे चुंबकीय होता है.