Sunday , April 28 2024

जलवायु परिवर्तन और जल संकट पर चर्चा का आयोजन

22dl M 834 22032024 1

भागलपुर, 22 मार्च (हि.स.)। विश्व जल दिवस सह बिहार दिवस के अवसर पर परिधि द्वारा शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन और जल संकट पर चर्चा का आयोजन किया गया।

परिधि का यह कार्यक्रम गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर पंचायत भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुनील शर्मा ने की, जबकि विशिष्ठ अतिथि सरपंच रामबदन ठाकुर एवम गोराडीह एएसआई भानु प्रताप सिंह थे। संचालन जय नारायण ने किया मुख्य वक्तव्य रखते हुए परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट तो गहराया ही है। समस्त जीव जगत संकट में है।

कार्बन उत्सर्जन के कारण लगातार ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण अनियमित वर्षा हो रही है। फलतः नदियों का एक्विफर रिचार्ज नहीं हो पाता जो छोटी नदियों के सूखने का मुख्य कारण है। छोटी नदियां ही बड़ी नदियों का निर्माण करती है। नदियां ही 60 प्रतिशत पानी का आपूर्ति करती हैं। पीने का पानी दुनियां में मात्र 3 प्रतिशत है।

भूगर्भ जल हमारी पूंजी है और वर्षा जल आय भूगर्भ जल का दोहन बहुत ही खतरनाक है। हर घर नल योजना का मकसद तो सही है परंतु तरीका सही नहीं है। सरकार को चाहिए था कि हर घर नल योजना में डीप बोरिंग के बजाय जलाशय से पानी पहुंचाया जाता। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल संकट और जलवायु परिवर्तन को समझना आसान है। आज कुंआ और चापानल फेल हो गया . पहले की तरह हथिया और कनिया नक्षत्र में बारिश नहीं होती। अचानक ऐसी बारिश होती है कि बड़ा बड़ा शहर भी पानी में तैरने लगता है। हम विकास के भ्रम जाल में फंस गए हैं। यह विकास प्रकृति को संकट में डालता और कॉरपोरेट को मजे देता है। कार्यक्रम में रामचरित्र यादव, सदानंद मंडल, कौशल्या देवी, पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, अरविंद कुमार, रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार और रीमा कुमारी आदि ने शिरकत की। चर्चा में बड़ी संख्या में टीडीएच शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े युवा और महिलाएं शामिल थीं। धन्यवाद ज्ञापन टीडीएच कोर्डिनेटर मंजीत ने किया‌।