
केशव प्रसाद मौर्य ने आज 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्या मेरी समस्या है और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में लोगों ने नाली निर्माण एवं सफाई, पेयजल की व्यवस्था, सड़क एवं रोड लाइट, सीवर की समस्या, चकमार्ग चौड़ीकरण, आर्थिक सहायता, श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल निर्माण तथा सरकारी विद्यालय में हैंडपंप लगवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे। श्री मौर्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार लिखित एवं मौखिक निर्देश जारी किए और पात्र मामलों में नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
girls globe