Thursday , May 2 2024

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनी स्मिता सिन्हा एवं रेणु झा,कार्यकर्ताओ में हर्ष

सहरसा,08 अप्रैल (हि.स.)। बिहार प्रदेश जनता दल यू की कर्मठ लोकप्रिय महिला अध्यक्ष भारती मेहता ने स्मिता सिन्हा पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार उन्हें जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय जदयू उपाध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सिंह ”दादा”, मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव और मंत्री रत्नेश सादा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं सभी जदयू के पदाधिकारी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

स्मिता सिन्हा ने कहा है कि आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अध्यक्षा भारती मेहता के नेतृत्व में हम सभी पर पार्टी की संगठन को और धारदार एवं मजबूत करेंगे,जिसका लाभ आगामी चुनाव में परिलक्षित होगा।इस अवसर पर महिषी विधायक गुंजेश्वर शाह, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, प्रदेश महासचिव अंजुम हुसैन सहित अन्य ने नव मनोनीत उपाध्यक्ष को बधाई दी।