
केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि अभी हम लोग उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सर्वांगीण विकास और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं तथा कोई चाहे माननीय उच्चतम न्यायालय, चाहे उच्च न्यायालय, चाहे जनपद न्यायालयों से कोई आदेश है तो उसका अनुपालन करने पर पूरा फोकस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि 2027 में तीसरी बार बहुत प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार फिर बने, इस लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी बूथ सत्यापन के अभियान में लगी हुई है। संगठन को मजबूत करना और जनता के हित में निरंतर कार्य करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हम लोगों का एक ही लक्ष्य रहता है—‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, प्रदेश का, वो काम सब किए चलो।श्री मौर्य ने सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, बेरोजगार हैं, मुद्दाविहीन हैं और सत्ता के लिए लालायित हैं। सत्ता के आसपास आने की उनकी अभी 2047 तक कोई संभावना नहीं है। इसी बौखलाहट में वह उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।
आर्थिक प्रगति को लेकर उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश सैफई और राहुल गांधी वाला चश्मा निकाल दें और किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करा कर सही चश्मा से देखेंगे जो तो दुनिया को दिखाई दे रहा है, दुनिया की बड़ी-बड़ी एजेंसियों को दिखाई दे रहा है कि भारत की आर्थिक प्रगति इतनी तीव्र गति से हो रही है, जहां हमारी ग्रोथ 7-8 के बीच में हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सही कहा है कि दिमागी रूप से नक्सल हो गए हैं, उनको अच्छी चीजें दिखाई नहीं देती हैं और गंदी चीजें दिखाई देती हैं। अगर अच्छी चीजें भी देखने का प्रयास करें, तो उन्हें अच्छा लगेगा कि हां, देश और प्रदेश में अच्छा कार्य हुआ है।
girls globe