उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, 92% से अधिक मतदाता डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा

Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेज हो गया है। 92% से अधिक मतदाता डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बैठक में सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क किया गया है उनको एक और बार सत्यापन किया जाए।

अन कलेक्टेबल में दर्ज मतदाताओ की दोबारा से जांच हो

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद मतदान केंद्रों के पुर्नगठन की तैयारी शुरु कर दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि डीईओ/ईआरओ एसएसडी सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें।

92% से अधिक मतदाता डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा Uttarakhand SIR

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए। जबकि पूरे प्रदेश में डिजिटाईजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक हो गया है। जनपद अल्मोड़ा और चम्पावत ने एसआईआर के गणना फार्म के डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97%, टिहरी गढ़वाल 96 %, उत्तरकाशी 95 %, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 % ,रुद्रप्रयाग 93 %, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91%, देहरादून और हरिद्वार में 88 % का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।