उत्तराखंड में फिर दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिस में युवक पर चलाई गोली

उत्तराखंड के रामनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिस की वजह से हमला किया गया। हालांकि युवक बाल-बाल बचा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। तो वहीं पुलिस ने भी अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

उत्तराखंड में फिर दिनदहाड़े फायरिंग

दरअसल ये मामला रामनगर का है। यहां तहरीर देते हुए पीड़ित जसवीर सिंह ने बताया कि वो डंपर चालक है। रोजमर्रा की तरह ही 16 अप्रैल को वो सुबह करीब आठ बजे काम पर गया। दोपहर उसका बेटा अमृत सिंह उसे खाना देने आया। यहां पर अर्जुन सिंह का बेटा गुरदास भी था। आरोप है कि अर्जुन ने अमृत को रोका और उसके कपड़ों पर ताे मारे और मां-बहन की गालियां भी दी। विरोध करने पर उसे मारा और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुरानी रंजिस में युवक पर चलाई गोली

पीड़ित के मुताबिक 18 अप्रैल को दोनों जसवीर सिंह और उनका बेटा काम से वापस आ रहे थे। तभी अर्जुन वहां आया और अमृत पर तमंचा साध कर फायर कर दिया। हालांकि गनिमत ये रही कि गोली अमृत को नहीं लगी। किसी तरफ वो अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोबारा फायरिंग कि लेकिन तब तक युवक वहां से भाग गया था।

जांच में फायरिंग की पुष्टि

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है। बता दें कि आरोपी अर्जुन सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फायरिंग के मामले में वो पहले भी जेल गया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।