Saturday , May 18 2024

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन क्रिया सुधारने तक जानिए सीताफल खाने के जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली: सीताफल के फायदे: मीठा और चिपचिपा फल सीताफल आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी से भरपूर होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ डायबिटीज से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी की समस्या में भी इसका सेवन फायदेमंद है। आइए आज हम आपको इसे खाने के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में बताते हैं।

उच्च रक्तचाप में उपयोगी

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए सीताफल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो रक्त वाहिकाओं की बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ाता है। यह फल बेशक मीठा होता है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड कम होता है, जिसके कारण मधुमेह में इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

खून की कमी को दूर करता है

सीताफल का सेवन करने से खून की कमी भी दूर होती है। आपको बता दें कि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो कमजोरी या एनीमिया से पीड़ित लोगों को राहत दिलाने का काम करता है।

पाचन में सुधार करता है

इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और गैस, एसिडिटी और अपच से भी राहत दिलाता है। कब्ज और डायरिया से पीड़ित लोगों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है।

आंखों के लिए अच्छा है

सीताफल आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि इसमें ल्यूटिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।