केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद आगरा के भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री महोदय ने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में शिथिलता और शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
जल निगम की लापरवाही पर कड़ा प्रहार समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जल निगम द्वारा ‘हर घर जल योजना’ के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की। बताया गया कि पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़कों और गलियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से रिस्टोर नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी समस्या हो रही है।
इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने निम्नलिखित निर्देश दिए:
विशेष जांच टीम का गठन: आगरा के सभी 06 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की 10-10 ग्राम सभाओं (कुल 60 ग्राम सभा) में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर तत्काल जांच कराई जाए।
तकनीकी ऑडिट: जांच में यह सुनिश्चित किया जाए कि पाइपलाइन मानक के अनुसार 01 मीटर जमीन के नीचे डाली गई है या नहीं।
सड़क बहाली: सड़कों, गलियों और खड़ंजों के रिस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता की भौतिक जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
दोषियों पर कार्रवाई: मानक विहीन कार्य करने वाली संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा उपमुख्यमंत्री ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समयसीमा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने को कहा।
बैठक में गरिमामयी उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, विधायकगण डॉ. जी.एस. धर्मेश जी, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप चौहान जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक स्तर पर पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
girls globe