अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को लेकर दी सफाई, बोले BJP की छवि को किया जा रहा खराब

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है।

अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को लेकर दी सफाई

बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने देहरादून भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अपने नाम से वायरल हो रहे पत्र पर सफाई दी है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस वायरल पत्र का जिक्र किया है, जिससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं। विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते-आते विपक्ष इस तरह का हथकंडे अपना कर पार्टी की छवि खराब करने का काम करता है।

ये भी पढ़ें: BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठी: CM पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने किया तीखा हमला