Saturday , May 18 2024

लखनऊ में तत्कालीन दारुलशफा चौकी इंचार्ज समेत पांच पर केस दर्ज

लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। पीजीआई थाना क्षेत्र में तत्कालीन दारुलशफा चौकी इंचार्ज समेत पांच पर केस दर्ज कर किया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने महिला को थर्ड डिग्री दी थी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस का मामला होने पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। वह न्याय के लिए कई अधिकारियों के पास गयी, लेकिन किसी ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता ने सक्षम न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने चोरी के आरोप में महिला को बहुत पीटा था। पुलिस की बर्बरता से महिला खून से लथपथ हुई थी। महिला के शरीर में एक दर्जन चोटें आयी थीं।