Thursday , May 16 2024

एमजीसीयू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

पूर्वी चंपारण,08 मार्च(हि.स.)। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मान पूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग द्धारा किया गया जिसमे मुख्य संरक्षक के रूप कुलपति उपस्थित रहे। जिन्होंने महिलाओं के ऐतिहासिक, राजनीतिक योगदान और उनके संरक्षण बने कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. हेना चंद्रा ने महिला सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने वाले कारको और परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डालते हुए जोर दिया कि सच्चा सशक्तिकरण केवल शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। जिसका समर्थन करते हुए सामाजिक विज्ञान के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील महावर ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शहाना मजूमदार ने जबकि डॉ. सरिता तिवारी ने संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों के अमूल्य योगदान को स्वीकार करते हुए, शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव द्धारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा द्वारा कुशलतापूर्वक की गई।कार्यक्रम में विश्वविद्य्यालय के विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।