Thursday , September 28 2023
Home / विदेश / पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा पर आवागमन शुरू

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा पर आवागमन शुरू

इस्लामाबाद, 15 सितंबर (हि.स.)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा को शुक्रवार को सभी प्रकार के यातायात के लिए फिर खोल दिया गया। सीमा बलों के बीच झड़पों के कारण इसे छह सितंबर को बंद कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के खैबर जिले के सहायक आयुक्त इरशाद खान मोहम्मद के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी ट्रकों की निकासी नहीं शुरू हुई है लेकिन अफगान नागरिकों का आव्रजन प्रक्रिया से गुजरने के बाद अफगानिस्तान में प्रवेश शुरू हो गया है। तोरखम में झड़प पाकिस्तान के हिस्से पर अंतरिम अफगानिस्तान सरकार के एक बंकर के निर्माण से हुई थी।

उल्लेखनीय है कि यह सीमा दोनों देशों के बीच व्यापार का महत्वपूर्ण माध्यम है। दोनों देशों के व्यापारियों का कहना है कि सीमा बंद रहने से कई टन सामान खराब हो गया।

Check Also

न्यूयॉर्क, 15 सितंबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शांति …

Check Also

आज ‘विश्व हल्का विरोधी दिवस’ पर: कुत्ते के काटने को न करें नजरअंदाज!

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुत्तों के इंसानों को काटने से ...