50 रुपये से कम कीमत वाले MTNL (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) के शेयरों ने गुरुवार को जबरदस्त उड़ान भरी। शुरुआती कारोबार में ही 14% तक की बंपर तेजी देखी गई। इस उछाल के पीछे BSNL और MTNL की संपत्तियों के मोनेटाइजेशन से हुई मोटी कमाई है।
MTNL और BSNL ने 2019 से कमाए ₹12,984.86 करोड़
लोकसभा में संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर ने बुधवार को खुलासा किया कि 2019 से लेकर जनवरी 2025 तक BSNL और MTNL ने भूमि, भवन, टावर और फाइबर के मोनेटाइजेशन से ₹12,984.86 करोड़ की कमाई की है।
- BSNL ने भूमि और भवनों की बिक्री से ₹2,387.82 करोड़ जुटाए।
- MTNL ने इसी तरह ₹2,134.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया।
MTNL शेयर प्राइस ट्रेंड
- गुरुवार को MTNL के शेयर ₹46.30 पर खुले और ₹49.04 तक पहुंच गए।
- पिछले 5 दिनों में स्टॉक 15% चढ़ चुका है।
- हालांकि, पिछले 1 महीने में इसमें 1.92% की मामूली गिरावट आई थी।
- 6 महीनों में यह स्टॉक 17% से अधिक टूटा, लेकिन 1 साल में 48% से अधिक का रिटर्न दिया है।
- 52 हफ्ते का हाई: ₹101.93
- 52 हफ्ते का लो: ₹31.20
BSNL और MTNL का निजीकरण नहीं होगा
- संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर ने संसद में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार BSNL और MTNL का निजीकरण नहीं करने जा रही है।
- पिछले महीने सरकार ने BSNL के लिए ₹6,982 करोड़ की अतिरिक्त पूंजीगत व्यय योजना को मंजूरी दी थी।
- BSNL और MTNL के 4G नेटवर्क विस्तार के लिए सरकार ने ₹6,000 करोड़ मंजूर किए।