देश में राजा-महाराजाओं का राज भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन आज भी उनके परिवार मौजूद हैं और उनकी संपत्ति की देखभाल करते हैं। उनकी बेशुमार दौलत और आलीशान जीवनशैली अक्सर चर्चा में रहती है।

देश में राजा-महाराजाओं का राज भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन आज भी उनके परिवार मौजूद हैं और उनकी संपत्ति की देखभाल करते हैं। उनकी बेशुमार दौलत और आलीशान जीवनशैली अक्सर चर्चा में रहती है।

महाराजा पद्मनाभ सिंह इस सूची में सबसे अमीर और सबसे प्रसिद्ध युवा भारतीय शाही हैं। जब वह सिर्फ 13 साल के थे, तब उन्हें जयपुर के राजा का ताज पहनाया गया था और बिजनेस इनसाइडर ने उन्हें 2018 में सबसे अमीर राजा बताया था। वह एक पोलो खिलाड़ी हैं और जयपुर के सिटी पैलेस में रहते हैं।

महाआर्यमन राव सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया परिवार के वैध उत्तराधिकारी हैं। वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के बेटे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मां प्रियदर्शिनी सिंधिया को देश की 50 सबसे आकर्षक महिलाओं में शामिल किया गया है। वह ग्वालियर के जयविलास पैलेस में रहते हैं।

सैफ अली खान न सिर्फ बॉलीवुड एक्टर हैं बल्कि एक शाही परिवार के सदस्य भी हैं। मंसूर अली खान पटौदी ने अंतिम नाममात्र शासक के रूप में कार्य किया। सैफ अली खान इसी परिवार के वंशज हैं। वह 10 एकड़ में फैले पटौदी पैलेस में रहते हैं। इन्हें इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है.

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। वह उदयपुर सिटी पैलेस में रहते हैं। ये दुनिया के कई देशों में घूमते हुए पाए जाते हैं. जब वह भारत में रहते हैं तो अक्सर रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू या खुली गाड़ी में यात्रा करते हैं।

मैसूर साम्राज्य के राजा और वाडियार परिवार के शासक यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार, शानदार मैसूर पैलेस में रहते हैं। यह संपत्ति 72 एकड़ में फैली हुई है। यदुवीर इस समय मैसूर में एक अहम नेता की भूमिका निभा रहे हैं.

युवराज शिवराज सिंह जोधपुर पर शासन करने वाले राठौड़ परिवार के सदस्य और गज सिंह के पुत्र हैं। वह अपने परिवार के साथ उम्मेद भवन पैलेस में रहते हैं, जो वर्तमान में ताज होटल समूह को पट्टे पर दिया गया है। यह 26 एकड़ में फैला हुआ है