Saturday , December 9 2023
Home / हेल्थ &फिटनेस / Health Tips: बिना भूने इन बीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक

Health Tips: बिना भूने इन बीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक

अलसी, तिल, कद्दू और सूरजमुखी के बीज का सेवन लोग करते हैं। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये फाइबर, लिगनेन और एंटी-न्यूट्रिएंट्स आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

 

आज हम आपको इनसे जुड़ी एक अहम बात बताने जा रहे हैं। बात यह है कि इन बीजों का सेवन भूनने के बाद ही करना चाहिए। बिना भुने बीजों का सेवन करने से हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन बीजों को बिना भूने खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। 

जैसा

इन्हें बिना भूना या भिगोकर खाने से आंतों की समस्या हो सकती है। ये बीज आंतों की दीवारों से चिपक सकते हैं। इसके कारण हमें खराब पाचन का सामना करना पड़ सकता है। बिना भूने इनका सेवन करने से इनमें मौजूद खनिज और विटामिन का लाभ हमें नहीं मिल पाता है।