बेगूसराय, 02 सितम्बर (हि.स.)। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एड्स एवं एचआईवी के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार को एमआरजेडी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के बीच मैराथन, नुक्कड़ नाटक एवं रील्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम में चार महाविद्यालय एमआरजेडी कॉलेज, जी.डी कॉलेज, ए.पी.एस.एम. कॉलेज एवं एस.बी.एस.एस. कॉलेज के 75 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मैराथन में लड़का प्रतिभागियों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। वहीं, लड़की को ढ़ाई किलोमीटर का सफर तय करना था। बच्चों ने एड्स से बचाव के लिए बेहतरीन नुक्कड़ नाटक एवं रील्स प्रस्तुत किया।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति से आए पदाधिकारी राहुल एवं अभिषेक की देखरेख में आयोजित हुआ।उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी कॉलेज में कार्यक्रम के लिए गया, वहां पर इतने प्रतिभागी नहीं मिले, जितने बेगूसराय जिला में मिल रहे हैं। प्रो. कौशल किशोर झा एवं प्रो. चंदन वर्मा ने बताया कि आगंतुक अतिथियों का स्वागत महंत कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह एवं कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र कुमार मुरारी ने अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया।
सेहत केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ. सहर अफरोज ने बताया कि सुमित कुमार, अनूप कुमार, अमृता कुमारी एवं मनीषा कुमारी रेड रिबन क्लब युथ फेस्ट 2023 के ब्रांड एम्बेसडर बनाये गए हैं। मौके पर उपस्थित प्रो. नीलम पांडेय, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, कॉपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य अवधेश सिंह, जी.डी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राम अवधेश सिंह सहित सभी लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
एमआरजेडी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रविन्द्र कुमार मुरारी ने बताया यह गर्व का विषय है कि आज ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय का शुभारंभ कॉलेज परिसर में हुआ और आज ही बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा शानदार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक अनूप, अमृता, सुमित, शिव, साक्षी, ओम का योगदान सराहनीय रहा।
प्रो. रामाज्ञा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के लिए खुशी की बात है कि ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच करवा कर उनके मन में चल रहे भ्रांति को दूर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रो. मनोज एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रविन्द्र कुमार मुरारी ने किया।