Friday , December 1 2023
Home / उत्तर प्रदेश / योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं

योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं

देश के विभिन्न हिस्सों में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज इस उत्सव का तीसरा दिन है. इस दिन संध्या अर्ध्य दिया जाता है। चार दिवसीय इस उत्सव का तीसरा दिन बेहद खास होता है.

महिलाएं आज शाम को अपने परिवार के साथ घाटों पर जाती हैं और डूबते सूर्य की पूजा करने के लिए कमर तक पानी में खड़ी होती हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बधाई दी है.

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भास्कर और छठी मैया की पावन कृपा से संसार सुख, समृद्धि और सौभाग्य की रोशनी से जगमग हो, यही कामना है।

मान्यता है कि पूरी आस्था के साथ छठ माता और सूर्य देव की पूजा करने से कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। छठ के तीसरे दिन सूर्य देवता की मुख्य पूजा होती है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं घाट पर आती हैं। आज सूर्यास्त शाम 5.26 बजे होगा, ऐसे में महिलाएं सूर्य देव को अर्ध्य देंगी।