Monday , February 10 2025

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने भव्य तिरंगा रैली निकाली

6bdc92508ecbfa31bb13c8cf909f7c59

सहरसा, 14 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पूरे युवा मोर्चा की टीम और सैकड़ो युवाओं के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहर के तिवारी चौक से प्रारंभ कर पूरा बाजार बस स्टैंड गंंगजला चौक डी बी रोड शंकर चौक महावीर चौक कपड़ा पट्टी गांधी पथ होते हुए वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा वीर कुंवर सिंह चौक पर आकर समाप्त हुई।इस बीच वंदे मातरम, भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा ने कहा कि आजादी का यह जश्न हम सभी युवा साथी मिलकर मना रहे हैं और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर घर घर तिरंगा अभियान को सफल करने में लगे हैं।

यह तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करेगी। इस तिरंगा यात्रा को शहर की जानी-मानी चिकित्सिका डॉक्टर शालिनी झा, डॉक्टर शैलेंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, और सदर विधायक डॉ आलोक रंजन झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहकोशी क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोसी प्रभारी सुजीत पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में युवा मोर्चा के महामंत्री राणा करनजीत सिंह, राजकुमार शाह, उपाध्यक्ष सूचित कुशवाहा जिला मंत्री नितेश यादव अमित आकर्षण प्रभात वर्मा, अमित कुमार अट्टु मंडल अध्यक्ष नवहट्टा मुकेश शाह, भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम एवं सैकड़ो युवा साथियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।