देश के बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी आ रही है। ऐसे में लोगों को इलाज करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग इसके अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं। इस संकट के में कोई राजनीति कर रहा है तो कई लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लोगों की मदद करने वालों में एक्टर सोनू सूद का नाम सबसे ऊपर है। एक्टर खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने मुसीबत के समय में लोगों को एक खास संदेश दिया है। उनका ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है।

सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा, ”15 अगस्त को देशभक्ति दिखाने वालों के लिए संदेश ; देश के लिए कुछ करने और देशभक्ति दिखाने का इससे ज़रूरी समय कभी नहीं आएगा।” इसके साथ सोनू सूद ने तिरंगा और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।
फैंस सोनू सूद के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें हाल ही में सोनू ने मध्य प्रदेश में लोगों को ऑक्सीजन भिजवाया। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को अस्पताल में बेड भी उपलब्ध करवाएं हैं।