दिल्ली। कोरोना काल में जहां लोग एक ओर घर रहे हैं तो दूसरी ओर अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा हो गये हैं। फिल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शरीर के प्रकृति गजब की सजगता दिखाई है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी काफी सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें और फोटोज अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे लोग उनकी तुलना शहनाज गिल से करने लगे हैं। सोनाक्षी के फैंस को उनका ये ट्रांसफॉरमेशन खूब भा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने वजन को काफी नियंत्रित किया है। अब फैंस सोनाक्षी की तुलना ‘बिग बॉस 13‘ की शहनाज गिल से कर रहे हैं। सोनाक्षी के चाहने वाले उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वे शहनाज गिल को देखकर प्रभावित हुई हैं। अपने चाहने वालों को जवाब सोनाक्षी ने नहीं दिया।
‘बिग बॉस 13‘ के बाद शहनाज गिल ने भी काफी ज्याद वजन कम किया था। उनके इस लुक की अब खूब तारीफ भी हो रही है। ठीक उसी तरह अब सोनाक्षी की इन तस्वीरों की चर्चा हो रही है। वे इन तस्वीरों में ग्रे शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा कि जब आपके लिए वर्क फ्रॉम होम का मतलब वर्कआउट फ्रॉम होम होता है।
सोनाक्षी के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले खूब कमेंट, टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों को उनका नया रूप पसन्द रहा है। सोनाक्षी वर्तमान में अजय देवगन, संजय दत्त, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया‘ में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘बुलबुल तरंग‘ में नजर आएंगी। जल्द ही सोनाक्षी ‘फॉलेन‘ से अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं।