Thursday , January 16 2025

क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए कई निर्देश

किशनगंज,06सितंबर(हि.स.)। आने वाले पर्व त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे। कुछ दिनों बाद ही दुर्गा पूजा शुरू होगी। साथ ही अन्य पर्व त्योहार शुरू होंगे। ऐसे में विशेष सतर्कता अपेक्षित है। यह निर्देश शुक्रवार को एसपी सागर कुमार पुलिस सभागार भवन में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दे रहे थे।

एसपी ने कहा कि आगामी पर्व त्योहारों को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे। थानाध्यक्ष क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची बनाएंगे।

एसपी सागर कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर अपने थाना क्षेत्रों में यह देखें की कहां कहां पूजा होती है। सुरक्षा को लेकर क्या क्या व्यवस्थाऐं करनी है। यह भी पहले से तय करें। एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की।