कोरोना वायरस ने महामारी का रूप लेकर बीते एक साल में भारत में कहर बरपाया है। कोरोना की दूसरी लहर तो अब सुनामी का रूप ले चुकी है। गली-गली, शहर-शहर में कोरोना ने कोहराम मचाया है। ऐसे में उन लोगों की भी कमी नहीं है जो इस मुश्किल वक्त में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों की जान बचा रहे हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होने कोरोना काल में जरुरतमंदो की ना सिर्फ आर्थिक मदद की है, बल्कि अपने संसाधनों को प्रयोग कर लोगों तक जरुरी मदद पहुंचाई हैं। लोगों का जीतकर अब ये फिल्मी हीरो रियल लाइफ हीरो बन गए हैं।
सोनू सूद
फिल्मी पर्दे का ये खलनायक असल जिंदगी में लोगों के लिए मसीहा साबित हुआ है। आए दिन अस्पतालों में बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं, तो सोनू ने एक लोगों की मदद के लिए एक ऐप लॉन्च कर दिया है। इस एप के जरिए जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल में बेड, दवाईयां और ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले हम सबने देखा था कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर सोनू लोगों के इलाज़, पढ़ाई-लिखाई यहां तक की रोजी-रोटी तक का इंतज़ाम कर चुके हैं।
सलमान खान
सलमान खान सिर्फ अपनी दबंगई के लिए ही नहीं बल्कि दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं। इन दिनों, सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से फ्रंट लाइन वर्कस तक खाना पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सलमान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह पहले खुद खाना चखते दिख रहे हैं। इससे पहले बीते साल सलमान ने FWICE के 25,000 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को आर्थिक सहायता दी थी। सलमान जरुरतमंदों तक भोजन सामग्री पहुंचाने के लिए फूड ट्रक ‘बीइग हंग्री’ की शुरूआत कर चुके है।
अक्षय कुमार
कोरोना ने एक बार फिर विक्राल रुप दिखाया है, तो अक्षय कुमार एक बार फिर से लोगों की मदद करने में जुट गए हैं। इस बार अक्षय ने बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की संस्था को 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।
अक्षय की दान दी गई राशि से जरुरतमंदों के लिए दवाईयां, ऑक्सीजन और खाने का इंतज़ाम किया जाएगा। इससे पहले भी अक्षय ने लोगों की मदद के लिए अपनी तिजोरी खोल दी थी और रिकॉर्ड डोनेशन दिया था।
गुरमीत चौधरी
टीवी पर भगवान राम का रोल प्ले करने वाली एक्टर गुरमीत चौधरी भी रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। संकट की इस स्थिति में जब लोग अस्पतालों में बेड के लिए भटक रहे हैं, तब गुरमीत ने ऐलान किया है कि वह बिहार और लखनऊ में 1000 बेड वाले अल्ट्रा मोर्डन अस्पताल बनाएवंगे जो कि आम लोगों के लिए होंगे। इसके अलावा उनकी अन्य शहरों में भी अस्पताल खोलने की योजना है।
भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी कोरोना की मार झेल रहे लोगों तक अपनी मदद का हाथ बढ़ाया है। भूमि ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल मीडिया के ज़रिये जो भी भूमि से मदद की गुहार लगा रहा है भूमि ये सुनिश्चित कर रही हैं कि उस जरुरतमंद तक हर मदद जरुर पहुंचे। इसके साथ भी भूमि ने हाल ही में प्लाज़मा भी डोनेट किया था। और लोगों से प्लाजमा डोनेट करने की अपील भी की है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में नहीं बल्कि लंदन में हैं। लेकिन फिर भी वह लोगों तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी हैं। अपनी वैश्विक पहुंच का उपयोग करते हुए, प्रियंका ज़रुरतमंदो तक मदद पहुंचाने के सामुदायिक भागीदारी की जरूरतों पर जोर दे रही हैं।